About Me

विभय कुमार झा - वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है

विभय कुमार झा का जन्म 16 अगस्त 1980 को बिहार प्रदेश के मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड स्थित घोंघौर गाँव में हुआ I उनकी शिक्षा दीक्षा पटना, कोलकाता, नयी दिल्ली एवं गाज़ियाबाद में हुई I विभय जी ने "Little Angel's School पटना" , "दमदम एयरपोर्ट स्कूल, कोलकाता" एवं "केंद्रीय विद्यालय पीतमपुरा, नयी दिल्ली" से स्कूल की शिक्षा दीक्षा प्राप्त की I दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज से स्नातक एबम गाज़ियाबाद के प्रतिष्ठित बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज BLS Institute of Management से पोस्ट ग्रेजुएट (MBA HR ~ Regular) विभय कुमार झा सन 2005 से देश विदेश के बिभिन्न बड़े प्रतिष्ठानों (कॉरपोरेट) में अपनी सेवा बखूबी दे रहे हैं I बिहार प्रदेश भाजपा के बड़े नेता, बिहार सरकार के माननीय केबिनेट मंत्री श्री विनोद नारायण झा विधान पार्षद के सुपुत्र विभय कुमार झा अपनी दोनों बहनों से बड़े हैं I विभय जी की शादी 27 नवम्बर 2009 को मझौड़ा, दरभंगा निवासी श्री रमेश ठाकुर की सुपुत्री रूपम से हुयी। दो बच्चों जिनका नाम लावण्या (ऐंजल) एवं सुकन्या (एलिशा) है। श्री विभय कुमार झा का ननिहाल मधुबनी ज़िले के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के कलुआही प्रखंड में स्थित मलमल है I नानाजी उत्तर प्रदेश सरकार में अधिकारी थे I मामाजी डॉ अनिल कुमार झा, कानपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर हैं I 

श्री विभय कुमार झा, भाजपा / भाजपा युवा मोर्चा / आरएसएस की सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में विशेष सक्रिय रहते हैं I विभय जी मिथिला - मैथिली एवं पुर्वांचल समाज के समर्पित समाजसेवी के साथ - साथ देश के सर्वांगिण विकास के लिये कृतसंकल्पित 22 साल पुरानी गैर सरकारी संस्था NGO अभ्युदय (पंजीकृत - 1995) के अध्यक्ष हैं। एजुकेशनल कंसल्टेंसी Angel's Creative Productions Pvt. Ltd. जिसे उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूपम झा एक टीम के साथ लीड कर रही हैं। विभय कुमार झा नें दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, दिल्ली प्रदेश में 1998 से 2005 तक काफी सक्रिय भूमिका निभाया। 

मिथिला - मैथिली के विकास एवं मिथिला राज्य आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले विभय कुमार झा जी को लेखन कार्यों में गहरी रूचि है, समय समय पर अपनी वेबसाइटwww.VKJha.in के अलावा दूसरी वेबसाइट के लिए, सोशल मिडिया पर, पत्र ~ पत्रिकाओं एवं अखवारों के लिए विभय जी फ्रीलान्स राइटर हैं ! समाज के विभिन्न पहलुओं पर समय समय पर उनका लेख प्रकाशित होते रहता है ! विभय जी को उनके लेखन कार्यों के लिए कई बार देश के विभिन्न संस्थाओं के द्वारा सम्मान, अवार्ड एवं प्रसस्ति पत्र मिल चूका है ! अन्य रुचियों में न्यूज़ चैनल, डिस्कवरी चैनल देखना, देश - विदेश घूमना, शतरंज एवं बैडमिन्टन खेलना, संगीत सुनना, फोटोग्राफी एवं सेमीनार / इवेंट अटेंड करना है I 

पारिवारिक परिचय - 
पिताजी श्री विनोद नारायण झा जी, बिहार प्रदेश भाजपा के वरीष्ठ नेता हैं एवं वर्तमान में बिहार सरकार में केबिनेट मंत्री हैं। विधान परिषद् के सदस्य (MLC) पिताजी बिहार विधानसभा क्षेत्र (पंडौल एवं बेनीपट्टी) से वरीष्ठ भाजपा विधायक (MLA) रह चुके हैं I 
वर्ष 2000 में बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं 12 वर्षों तक प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रह चुके हैं। भाजपा में आने से पहले 1991 तक भारतीय युवक कोंग्रेस के पदाधिकारी थे। 1986 - 87 में बिहार प्रदेश युवा कोंग्रेस के महासचिव एवं 1987 से 1991 तक अखिल भारतीय युवक कोंग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव थे। दिल्ली समेत 7 अन्य हिंदी राज्य के प्रदेश प्रभारी भी थे। उसी कार्यकाल में बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम लिमिटेड (BTBC) के वाईस चेयरमैन थे जो राज्यमंत्री के दर्जे के समान था।

भारत माता की जय। बन्दे मातरम। जय हिन्द।

आपका बहुत धन्यबाद !
टीम : -
Website :- www.VKJha.in
Facebook :- https://www.facebook.com/vibhay.jha
Facebook:- https://www.facebook.com/VibhayKrJha
Page :- https://www.facebook.com/pages/Angels-Creative-Productions-Pvt-Ltd/616170461775423
Page :- https://www.facebook.com/vibhaykjha.writer
Twitter :- https://twitter.com/

संपर्क सूत्र : - 
नई दिल्ली / पटना : 09818177280 / 09313629668