Wednesday, March 2, 2016

राष्ट्रवादी युवा सम्मेलन का आयोजन

आज के परिपेक्ष में युवाओं में राष्ट्रवादी भावना का जागरण करने और राष्ट्र को परमवैभव पर पहुंचाने में युवा अपनी भागीदारी सुनिष्चित करें इस उद्देश्य से राष्ट्रवादी युवा सम्मेलन का आयोजन आगामी अप्रैल 2016 में देश की राजधानी दिल्ली में करने की परिकल्पना हमने की है, जिसमें देश भर से राष्ट्रवादी युवा नेता, सामाजिक एवं राजनितिक कार्यकर्ता भाग ले सकेंगे।
आज हमारे सामने राष्ट्र को सुपर पावर बनाने के लिए संस्कृति को बढावा देने और केंद्र सरकार की दूरदृष्टि पूर्ण कार्यों को बल देने की आवश्यकता है। इसके लिए राष्ट्रीयता से ओतप्रोत होकर कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी जहां इस दिशा में द्रुतगति से आगे बढ़ रही है। कांग्रेस और उसके नेता देश को नकारात्मकता की दिशा में धकेल रहे हैं। राष्ट्र की तरक्की में सत्ता और विपक्ष दोनों का समान योगदान रहता है, लेकिन कांग्रेस देश के आदर्श पुरुष श्री नरेंद्र भाई मोदी के सकारात्मक कृतित्व और व्यक्तित्व से आशंकित हैं कि यदि इस तरह आने वाले तीन वर्ष श्री नरेंद्र भाई मोदी ने काम किया और समस्याएं समाप्त हुईं तो कांग्रेस की प्रासंगिकता ही चुक जायेगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जो 44 सीटें मिली हैं, 2019 के चुनाव में कांग्रेस दहाई में नहीं इकाई में सिमट जायेगी।
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में बुनियादी अन्तर यही है कि भारतीय जनता पार्टी जहां राष्ट्रवाद की पोषक है कांग्रेस युवकों में नकारात्मक सोच पैदा कर राष्ट्रवाद से विचलित बनाने में जुटी है। यही कारण है कि कांग्रेस स्वयं अपने बिखराव का मार्ग तय कर रही है। व्यक्ति के निर्माण में समय लगता है, व्यक्ति से राष्ट्र निर्माण होता है। इसमें बहुत लोगों की भूमिका होती है। दो वर्ष में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने देश की दिशा तय कर दी है। जिसका नतीजा सामने आने लगा है। दुनिया में भारत की धमक पैदा हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस जिसने पांच दशक में कामयाबियों का हिसाब नहीं दिया। श्री नरेंद्र भाई मोदी ने विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष और संयुक्त राष्ट्र संघ तक भारत की प्रगति को बेजोड़ बता रहा है, लेकिन कांग्रेस का एक सूत्रीय अजेंडा देश में नकारात्मक सोच पैदा करना रह गया है।


इसी सन्दर्भ में युवाओं में राष्ट्रवादी भावना का जागरण करने और राष्ट्र को परमवैभव पर पहुंचाने में युवा अपनी भागीदारी सुनिष्चित करें इस उद्देश्य से राष्ट्रवादी युवा सम्मेलन का आयोजन आगामी अप्रैल 2016 में देश की राजधानी दिल्ली में करने की परिकल्पना हमने की है, जिसमें देश भर से राष्ट्रवादी युवा नेता, सामाजिक एवं राजनितिक कार्यकर्ता भाग ले सकेंगे।
आप सभी का सुझाव, मार्गदर्शन अपेक्षित है, ताकि हम उस कार्यक्रम में उन सभी बिन्दुओ को रख सकें जिसे आप रखना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में देश के युवा राष्ट्रवादी का जमावड़ा तो होगा ही साथ ही देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी एवं अन्य गणमान्य को लाने की तैयारी चल रही है।
भारत माता की जय।
आपका बहुत धन्यबाद -
शरत झा एवं विभय कुमार झा
संयोजक - राष्ट्रवादी युवा सम्मलेन, नई दिल्ली

No comments: